मुख्यमंत्री धामी ने किया लोहियाहेड पावर हाउस का निरीक्षण, पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के दिये निर्देश – HNM

0
मुख्यमंत्री धामी ने किया लोहियाहेड पावर हाउस का निरीक्षण, पूरी

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन आदि की स्थिति का जायजा लिया तथा कार्यरत कार्मिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, जल विद्युत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जोकि दुर्लभ ईंधन संसाधनों की बचत करता है और प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण अनुकूल। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को दिये। निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के अभियंताओं ने विद्युत उत्पादन, प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed