सीएम धामी ने विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश.. – HNM

0
सीएम धामी ने विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक,

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ हरिद्वार भ्रमण के दौरान डामकोठी में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर ग्राम सभाओं में चौपालों का आयोजन किया जाए तथा ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाये एवं गर्मी के मौसम को देखते हुये बिजली, पानी आदि पर विशेष ध्यान दिया जाये।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है, जिसे देखते हुए यहां हर तरह की व्यवस्थायें, खासतौर पर हरिद्वार शहर तथा गंगा के घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में जमीन सम्बन्धी प्रकरण आदि पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने साक्षी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशू चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed