विवाह समारोह से वापस घर लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 05 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू – HNM

0
विवाह समारोह से वापस घर लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 05

चकराता में यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

देहरादून: आज दिनाँक 14 अप्रैल 2023 को थाना चकराता द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक यूटिलिटी वाहन क्वासी बोथा जगह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है , जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उप निरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर मकान के ऊपर गिरे यूटिलिटी वाहन तक पहुँच बनायी गई। वाहन में 05 लोग सवार थे, सभी घायल थे। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

गौरतलब है कि यूटिलिटी वाहन विवाह समारोह से वापस घर की ओर आ रहा था कि, अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरा।

घायलों का विवरण:-

1. अरुण कुमार उम्र -30 वर्ष पुत्र गतिराम।
निवासी :- नौगांव
2. रमेश उम्र -52 वर्ष
3. संदीप उम्र -27 वर्ष
4. अरविन्द उम्र -42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह
निवासी :- नौगांव उत्तरकाशी
5. सुभाष उम्र -33 वर्ष पुत्र नतनी
निवासी :- नौगांव

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा; ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में विकसित होगा धाम, दिखेंगे रामायण-महाभारत कालीन प्रतीक - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed