बागेश्वर उप चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रंजीत दास ने थामा बीजेपी का दामन – HNM

0
बागेश्वर उप चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद रिक्त घोषित की गई थी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। 21 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद पांच सितंबर को मतदान व आठ सितंबर को मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें  बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed