कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को किया सम्मानित – HNM

0
कृषि मंत्री ने जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद नैनीताल के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है, कि ग्रेटर नोएडा में जैविक इंडिया एवार्ड के 4th एवार्ड कार्यक्रम में नैनीताल के ग्राम सुनकिया, ब्लॉक- धारी के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जैविक इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए और लोगो को भी प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक कैसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक जैविक  अंजनी कुमार उपाध्याय ,संयुक्त कृषि निदेशक नियोजन दिनेश कुमार, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ,कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धारी डॉक्टर नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed