राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति, 8 अक्टूबर को सरकार जागरण रैली को लेकर हुई बैठक – HNM

0
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति, 8 अक्टूबर

देहरादून। आज राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को देहरादून में होने वाली सरकार जागरण रैली हेतु महत्वपूर्ण बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गई। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री रमेश पैनुली ने किया। बैठक में समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी,दोनों मंडल तथा समस्त 13 जनपद के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि सभी 95 ब्लॉक के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका इस रैली में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करेंगे। सभी जनपद अपने अपने जनपद के वाद्य यंत्रों के साथ शिक्षकों की जायज़ माँगो को ना मानने वाली सरकार और विभाग को जगाने का प्रयास करेंगे।। प्रांतीय अध्यक्ष  ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार हमारी माँगे नहीं मानेगी हमारा संघर्ष तय समय के अनुसार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed