07 जनवरी को देहरादून में होगा “लखपति बनती दीदीयां” कार्यक्रम का आयोजन – HNM

0
07 जनवरी को देहरादून में होगा “लखपति बनती दीदीयां” कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होगे शामिल।

देहरादून: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने जनवरी माह में आयोजित होने वाले “लखपति बनती दीदीयां”  कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा 07 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदीयां कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जायेगा।

इस दौरान मंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक 40 हजार से अधिक महिलायें लखपति दीदी बनायी जा चुकी है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना- एन.आर.एल.एम.ए प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना आदि अन्य योजनाएं), राज्य पोषित योजनाओं (मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना तथा वाह्य सहायतित योजना (एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना) को लेकर भी अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र ओर प्रदेश की योजनाओं का लाभ समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed