एसीएस की अध्यक्षता में जीबी पन्त विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई समिति की पहली बैठक, दिए ये निर्देश.. – HNM

0
एसीएस की अध्यक्षता में जीबी पन्त विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर की विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु गठित समिति की प्रथम बैठक का आयोजन बुधवार को सचिवालय में हुआ।

बैठक के दौरान एसीएस राधा रतूड़ी ने समिति के सदस्यों से पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत/सेवानिवृत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्मिकों से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं सदस्यों को कार्मिकों एवं विश्वविद्यालय के अन्य मुद्दों के सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन कर जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान सहित पन्तनगर विश्वविद्यालय के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed