उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न; रंजीत बुदियाल अध्यक्ष, प्रशांत रावत उपाध्यक्ष एवं सुरेश भट्ट महामंत्री निर्वाचित – HNM

0
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न; रंजीत बुदियाल अध्यक्ष,

देहरादून। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 03 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है, महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है, इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार एवं आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें  अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण… असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्याय की लड़ाई को मिला नया संबल - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed