गढ़वाल लोकसभा सीट से 07 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र किया दाखिल, बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन – HNM

0
गढ़वाल लोकसभा सीट से 07 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र किया

पौड़ी : गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को 07 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। 20 मार्च से 26 मार्च तक कुल 08 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन किया गया है। 27 मार्च (बुधवार) को नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। गढ़वाल लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु चल रही नामाकंन प्रक्रिया के 26 मार्च को बीजेपी से अनिल बलूनी, अर्जुन सिंह निर्दलीय, सोनू कुमार निर्दलीय, विनोद कुमार आर्य उत्तराखंड समानता पार्टी, रेशमा एस.यू.सी.आई.(कम्युनिस्ट), डॉ. मुकेश चंद्र पंत सैनिक समाज पार्टी तथा आशुतोष नेगी यू.के.डी से नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी तक 08 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कहा कि 27 मार्च को नामाकंन की अंतिम तिथि तथा 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। जबकि 30 मार्च को नाम वापसी होगी।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed