राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 – 24 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड दौरा, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश.. – HNM

0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 – 24 अप्रैल 2024 को

मुख्य सचिव मती राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं सड़क मार्गो की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गृह विभाग द्वारा राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं पौड़ी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed