मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने की भेंट – HNM.com

0
मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक  कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्मकारों को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  छात्रों से सीएम धामी ने किया संवाद, सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव : सीएम - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed