सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस की बस सेवा का मीटर चालू ,119 व्यक्तियों को लाया गया थाने – HNM

0
c1_20250211_22053209.jpeg

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान आज दिनांक 11-02-2025 को दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 119 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 119 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 37500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़ें  रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा; वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed