एमडीडीए ने मसूरी रोड पुरकुल में विभिन्न स्थानों पर लगभग 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त – HNM

0
c1_20250528_22103932.jpeg

देहरादून: बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध चल रही प्लाटिंग में
मसूरी रोड के पुरकुल गांव में विक्रम सिंह, द्वारा लगभग 40 से 50 बिघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे एमडीडीए की टीम ने रोकते हुए जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में मसूरी रोड के पास, पुरकुल गांव में राज सेठी द्वारा लगभग 100 बिघा भूमि को समतल कर प्लाटिंग की जा रही थी, जहां भी प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया।

कार्यवाही में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता उमेश वर्मा, सुपरवाइजर सत्यनारायण भट्ट तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed