एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, शीशमबाड़ा परवल रोड पर 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त – HNM

0
WhatsApp-Image-2025-08-26-at-1.18.24-AM-e1756153807685.jpeg

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज शीशमबाड़ा परवल रोड स्थित मो. कामिल द्वार, ग्यान आईस्टीन स्कूल के निकट लगभग 10 बिघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर की गई। मौके पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नौन्सी, सुपरवाइजर और पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को हटाया गया। एमडीडीए की यह कार्रवाई भविष्य में अवैध प्लॉटिंग रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण क्षेत्र में जहां भी अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की जाएगी, उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि भू-खरीद-फरोख्त से पूर्व एमडीडीए से स्वीकृति की पुष्टि अवश्य कर लें।

 

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed