आपदा की घड़ी में रुद्रप्रयाग के साथ सौरभ बहुगुणा, स्थलीय निरीक्षण कर बोले– ‘हर परिवार को मिलेगी मदद’ – HNM

0
IMG_3448.jpeg

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को तहसील बसुकेदार के ब्लॉक जखोली अंतर्गत न्याय पंचायत स्यूर क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

स्थलीय दौरे के दौरान उन्होंने राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुनर्वास और सहायता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति दी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता आपदा प्रभावित परिवारों का सुरक्षित पुनर्वास है। उन्होंने प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन दल की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों से प्रभावित क्षेत्रों को जल्द ही सामान्य जीवन की ओर लौटाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष भरत भूषण भट्ट, आपदा सचिव विनोद सुमन, विजय कपड़वान एवं श्री सुमंत तिवारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed