जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश – HNM

0
IMG-20261102-WA0042.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं को प्राथमिकता के तहत निस्तारण करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण,समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मोर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा,भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित कुमार पांडेय,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed