वाहनों पर नाम पट्टिका व स्टिकर लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 25 वाहनों का चालान, 03 सीज़ – HNM

0
वाहनों पर नाम पट्टिका व स्टिकर लगाने वालों के खिलाफ

देहरादून: रायपुर पुलिस की वाहनों मै नाम पट्टिका धारण करने वालों व स्टिकर लगाने वाले चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 25 वाहनों चालान कर वसूला गया 10,000/- रूपये जुर्माना, 03 वाहन सीज़।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून मे प्राइवेट /निजी वाहनो मे अनाधिकृत रूप से नाम पट्टिका व स्टिकर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में दिनांक 12/03/2023 को थाना रायपुर पर 04 पुलिस टीमों का गठन कर थाना क्षेत्राअंतर्गत विभिन्न स्थानों मै चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें प्राइवेट/निजी वाहनो मै अनाधिकृत रूप से नाम पट्टिका धारण करने वालों व स्टिकर लगाने वाले वाहनों चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नाम पट्टिका धारण करने वालों व स्टिकर लगाने वाले कुल 25 वाहनों का चालान कर 10.000/रू सँयोजन शुल्क वसूल गया व 03 वाहनो को सीज किया गया। अभियान लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें  TB के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से इलाज में हो सकती है देरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed