14 जुलाई को चांद की सतह पर लॉन्च होने के लिए तैयार है चंद्रयान-3 – HNM

0
14 जुलाई को चांद की सतह पर लॉन्च होने के

न्यूज डेस्क: अतंरिक्ष की दुनिया में भारत एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-3 को लांच करने के लिए इसरो पूरी तरह से तैयार है। भारत चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के साथ ही चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

इसको का ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 इस हफ्ते 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 दोपहर 2.35 पर लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

बता दें कि चंद्रयान-3 का कुल बजट करीब 615 करोड़ रूपये है। चंद्रयान- 2 की तरह चंद्रयान- 3 के पास भी एक लैंडर और एक रोवर होगा। जैसे ही यह चांद की सतह पर पहुंचेगा, लैंडर और रोवर अगले एक लूनर डे या चंद्र दिवस यानी धरती के 14 दिनों के समान समय के लिए सक्रिय हो जाएंगे। इसरो के चंद्र अभियान का लक्ष्य चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ़्ट लैंडिंग करने का है।

इसरो ने चंद्रयान- 3 के मुख्य तीन लक्ष्य बताए हैं। पहला चंद्रयान- 3 के लैंडर की चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ़्ट लैंडिंग करना। दूसरा इसके रोवर को चांद की सतह पर चलाकर दिखाना, और तीसरा वैज्ञानिक परीक्षण करना।

ये भी पढ़ें  TB के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से इलाज में हो सकती है देरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed