डीएम की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त – HNM

0
IMG-20260405-WA0043.jpg

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज नगर निगम देहरादून क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करते हुए कुल 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 09 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 15009 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1972 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 31654 तथा व्यवसायिक का 4653 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, उमड़ा जनसैलाब - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed