मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष को दी पीएम मोदी से सीख लेने की सलाह

0
_IMG_000000_000000

देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए लोकसभा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वक्तव्य को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने वक्तव्य के दौरान विपक्ष को खूब निशाने लिया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष में विपक्ष ने अविश्वास की आड़ में जनता का आत्म-विश्वास तोड़ने की विफल कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है और खुले आसमान में उड़ने का हौसला और अवसर दिया है।

डॉ अग्रवाल के कहा कि पीएम मोदी जी ने तीन उदाहरण देकर विपक्ष के चरित्र को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि पीएम ने अधीर रंजन पर भी निशाना साधा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद की गरिमा को बनाये रखते हुए अपनी बात रखी। डॉ अग्रवाल ने विपक्ष को पीएम मोदी से सीख लेने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें  TB के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से इलाज में हो सकती है देरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed