सीएम धामी ने देश के प्रथम CDS स्व. जनरल विपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर दी श्रद्धांजलि – HNM

0
सीएम धामी ने देश के प्रथम CDS स्व. जनरल विपिन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाक़ात की तथा उनसे बातचीत की।

ये भी पढ़ें  बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed