निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट – HNM

0
IMG-20261008-WA0090.jpg

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि “ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत आज दिनाँक 08/10/2026 को प्रेमनगर पुलिस तथा डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक निजि शिक्षण सस्थांन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में अध्ययन रत 115 छात्र/छात्राओ के पुलिस द्वारा मेडिकल टीम के माध्यम से मेडीकल परीक्षण किया गया, जिसमें सभी छात्र/छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी।

अभियान के दौरान शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। इससे पूर्व भी पुलिस प्रशासन तथा डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा कई अन्य शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण करते हुए छात्र/छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से टेस्ट किये जा चुके है। निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत स्थानीय व अन्य राज्यों से आए छात्र/छात्राओं द्वारा दून पुलिस की इस कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस की कार्यवाही की सराहना की गई।

दून पुलिस का नशे की गिरफ्त में आये छात्र/छात्राओं का कडा व स्पष्ट संदेश कि यदि कोई भी छात्र/छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें  राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed