कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की भेंट, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड ख़रीदेगा उत्तराखण्ड के किसानों का आर्गेनिक उत्पाद, जल्द होगा एमओयू – HNM.com

0
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

नई दिल्ली: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। कृषि मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बाबा केदारनाथ जी की प्रतिकृति और रेशम किसानों द्वारा निर्मित शॉल भेंट किया।

संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद प्रेस को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में उत्पादित होने वाले पीजीएस प्रमाणित उत्पादो विशेष रुप से बासमती चावल, चौलाई, मिलेटस, दाले आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) द्वारा क्रय करने की रुचि दिखाई गई। जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद तथा नेशनल कोआपरेटेटिव आर्गेनिकस लिमिटेड के मध्य बैठक की गई। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया को मूल रुप प्रदान करने के लिए दोनो संस्थाओ के मध्य एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके उपरान्त प्रदेश के किसानो के जैविक उत्पादो को एनसीओएल द्वारा क्रय प्रारम्भ किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प जो किसानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में किसानो के जैविक उत्पादो को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाईब्रेट वीलेज कार्यक्रम के तहत निर्गत की गई धनराशि के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखण्ड के आर्गेनिक उत्पादों को ख़रीदने के लिए सहमति दी।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed