अंकिता हत्याकांड मामले में VIP का नाम जानने के लिए आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

Ankita murder case

Ankita Murder Case: अंकिता मर्डर केस मामले में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। इसके साथ ही वीआईपी का नाम जानने सहित कही बिंदुओ को जानने के लिए पुलिस नार्को टेस्ट कराएगी। एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि, वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नारको टेस्ट कराएगी। जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे।

एडीजी ने बताया कि, 23 तारीख से पहले न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी। उन्होंने 10 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की बात कही। एडीजी ने जनता से भी अपील की है कि, अफवाहें ना फैलाएं, उत्तराखंड पुलिस गंभीरता से विवेचना कर रही है।

मामले में आईपीसी की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कई धाराओं में मामला दर्ज़ है। कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए याचिका दी जाएगी। अनुमति मिलने पर टेस्ट होगा।

ये भी पढ़ें  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार - HNM

You may have missed