मुख्यमंत्री धामी का एक और बड़ा एक्शन, चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य वित्त अधिकारी को किया संबद्घ – HNM

0
मुख्यमंत्री धामी का एक और बड़ा एक्शन, चिकित्सा शिक्षा विभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर तैनात उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप को निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से संबद्घ कर दिया है।विदित हो कि मुख्यमंत्री द्वारा लगातार भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पहले आईएएस रामविलास यादव को जेल, फिर उद्यान निदेशक बावेजा और आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक रहे अमित जैन को निलंबित कर उन्होंने सख्त संदेश दिया है।

इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर शासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर तैनात उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप को निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से अग्रिम आदेशों तक के लिए संबद्घ कर दिया है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड की मछली ने विदेश में बनाई पहचान, 30 टन निर्यात की तैयारी : मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed