सीएम धामी से मिली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता खिलाड़ी, CM धामी ने उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं – HNM

0
सीएम धामी से मिली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता खिलाड़ी,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीषा के साथ उनके माता पिता एवं कोच भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा मनीषा ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने मनीषा को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें  उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed