मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली आबकारी विभाग की बैठक, दिये ये निर्देश.. – HNM

0
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली आबकारी विभाग की बैठक, दिये

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी आयुक्त डॉ. प्रशांत आर्य को शराब की बिक्री और बरामदगी की निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चैकपोस्ट में निगरानी के लिए सीसीटीवी आदि लगाए जाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को “इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम” (ESMS) पोर्टल पर प्रतिदिन सभी जनपदों में अवैध शराब को लेकर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने निर्देश दिये हैं कि शराब की दुकानों में पिछले 2 सालों से प्रतिदिन की बिक्री का विश्लेषण कर अचानक शराब की बिक्री में आई तेजी को मॉनिटर किया जाए। उन्होंने आबकारी अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले 2-3 दिनों में पूर्ण कराए जाने के सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की ट्रेसिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के साथ लगातार सहयोग किया जाए।

ये भी पढ़ें  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed