सीएम धामी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नए सीएम के शपथ ग्रहण में हुए शामिल, दोनों मुख्यमंत्रियों को दी शुभकामनाएं – HNM

0
सीएम धामी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में नए सीएम के शपथ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में मध्यप्रदेश के निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने ‘डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वे अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से मध्य प्रदेश को विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुँचायेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

ये भी पढ़ें  ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed