कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम धामी ने किया गहरा दुःख व्यक्त – HNM

0
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी चंदन राम दास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया।

सीएम धामी ने कहा कि, वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

ये भी पढ़ें  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed