सीएम धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का किया फ्लैग ऑफ – HNM

0
सीएम धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इस वाहन को विशेष रूप से आउटडोर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए तैयार किया गया है और इसका उपयोग दूर-दराज के गांवों में भी लोगों से बातचीत करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा के माध्यम से इस वाहन से दूर-दराज के लोगों से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करने में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed