तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सीएम धामी, मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान – HNM.com

0
तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सीएम धामी, मुख्यमंत्री ने

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed