अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचे सीएम धामी, इनसे की मुलाक़ात.. – HNM

0
अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचे सीएम धामी, इनसे की

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात सीएम धामी ने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचकर स्वजनों और प्रिय ग्रामवासियों से भेंट की।

उन्होंने कहा कि, देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, धरोहर और परंपरा आज भी हमारे गावों में देखी जा सकती है, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की धारा यहीं से बहती है, आज इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया। स्नेह और आत्मीयता के साथ ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्वागत से मन भावुक हो उठा। गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed