उत्तराखंड पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे साइबर अपराधी, अब इस जिले की पुलिस का ऑफिशल फेसबुक पेज किया हैक – HNM

0
उत्तराखंड पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे साइबर अपराधी, अब

देहरादून: साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंपसाइबर अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। कुछ समय पहले ही उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया था और अब साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस को साइबर आईडी हैक कर दी।हालांकि इसको ठीक कर दिया गया लेकिन पुलिस को साइबर अपराधी चुनौती तो दे ही रहे हैं।

साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।

लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है।

अपराधियों ने पहले डीजीपी की भी बनाई थी फेक आईडी

पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की।

ये भी पढ़ें  हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed