देहरादून – मसूरी मार्ग भट्टा फॉल के पास वाहन खाई में गिरा; 07 लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू – HNM

0
देहरादून – मसूरी मार्ग भट्टा फॉल के पास वाहन खाई

देहरादून: एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, आज 10 मार्च 2023 को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 100 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा सभी घायल व्यक्तियों स्ट्रेचर के द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भिजाया गया।

वाहन के अंदर 07 व्यक्ति सवार थे, जो सभी घायल अवस्था थे। वाहन सवार सभी व्यक्ति देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

वाहन संख्या नम्बर :- UK07TB6787

घायल व्यक्तियों के नाम

1. नरेश जैन उम्र – 68 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द जैन
निवासी – कायमगज फरीदाबाद।
2. अनुभव जैन उम्र – 28 वर्ष पुत्र वर्ष नरेश जैन
3. सुधा जैन उम्र – 50 वर्ष पति नरेश जैन
4. मेघा जैन उम्र – 28 वर्ष पति ज्ञामब जैन
5. देवाक जैन उम्र – 2 वर्ष पुत्र ज्ञामब जैन
6. ज्ञामब उम्र – 30 वर्ष पुत्र नरेश जैन
7. कमाल खान चालक

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी मनोज जोशी
2. मुख्य आरक्षी दीपक पंत
3. फायरमैन प्रवीन सिंह
4. फायरमैन योगेश सिंह
5. इलेक्ट्रीशियन सुरज
6. चालक सूरज

ये भी पढ़ें  एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ - HNM

*मीडिया सैल SDRF*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed