डीएम ने राजपुर रोड सहित 60 कैमरे पिछले माह ही कराए थे क्रियाशील, नतीजन कल हुई घटना का खुलासा करने में सफल साबित हुए कैमरे – HNM

0
IMG-20250313-WA0098-compressed

देहरादून: सीएम के जनसुरक्षा के संकल्प को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी लि0 सविन बसंल ने स्मार्ट सिटी का चार्ज ग्रहण करते ही शहर में जनसुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए कैमरों की कैमरावार गहन समीक्षा बैठकें कर शहर में निष्क्रीय कैमरों को क्रियाशील करवाया।

राजपुर रोड सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर 60 कैमरो को पिछले माह की किया गया क्रियाशील किया गया जिनमें मसूरी डाईवर्जन, साईमन्दिर के कैमरे शामिल है, इससे कल हुई हिट एण्ड रन की घटना में कार तक पकड़ने में पुलिस को सहायता मिली।

डीएम ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते समय स्मार्ट सिटी के 950 में से 375 कैमरे खराब थे। जिनकी जिलाधिकारी ने कई समीक्षा बैठक लेते हुए कम्पनियों पर सख्ती बनाते हुए पैनल्टी लगाई। फलरूप निष्क्रीय 375 कैमरे में से 310 कैमरे क्रियाशील करा दिए गए हैं। शेष कैमरे क्रियाशील करने के लिए 15 अपै्रल तक का समय दिया गया है, उक्त अवधि में कार्य न होने पर एचपी पर ब्लैकलिस्ट व प्राथमिकी तथा बीएसएनएल पर कार्यवाही की सख्त चेतावनी दी गई है।

वहीं जनसुरक्षा के दृष्टिगत 05 वर्ष में प्रथमबार पुलिस के 150 कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम के साथ इन्टिग्रेट करवाये गए हैं तथा पल्टन बाजार में 22 नए कैमरे लगाए गए है,जिनसे पल्टन बाजार में आए दिन अराजक तत्वों द्वारा की जा रही गतविधि पर भी लगाम लगाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed