शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट – HNM

0
शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट -

चमोली: बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो गया। शनिवार को 3:33 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। कपाटबंदी के पावन अवसर पर कई श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान पूरा वातावरण जय बद्री-विशाल के जयकारे से गूंज उठा।

धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया 14 नवंबर से पंच पूजाओं के साथ शुरू कर दी गई थी। 18 नवंबर को रावल स्त्री वेष धारण कर लक्ष्मी माता की प्रतिमा को भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रखा गया। जिसके बाद 3 बजकर 33 मिनट पर विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए।

ये भी पढ़ें  धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed