देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 90 लोग बीमार, कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना बीमार लोगों का हाल – HNM

0
IMG-20250331-WA0012.jpg

देहरादून में कुटटू के आटे खाने से 90 लोग बीमार,कोरनेशन अस्पताल में चल रहा इलाज, स्वास्थय मंत्री ने जाना बीमार लोगों का हाल

नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ग्राहकों द्वारा कुट्टू के आटे का क्रय व सेवन किया जाता है,विगत दिवस कुट्टू के आटे के सेवन करने से कुछ लोगों का बीमार होना संज्ञान में आया है करीब 90 व्यक्तियों द्वारा कुट्टू के आटे का सेवन करने के कारण बीमार होने पर उनका उपचार कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है।

पुलिस द्वारा तत्काल उक्त प्रकरण का संज्ञान लिया गया तो जानकारी मिली कि विकास नगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है ।उक्त स्टोर ने कुतुबका आटा क्रय किया है_
अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर

➡लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला

➡ संजय स्टोर करनपुर
➡शर्मा स्टोर थाने से आगे रायपुर
केदारपुरम mdda कॉलोनी अग्रवाल ट्रेडर्स

कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट

उक्त विकासनगर,पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है
पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों,गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया, व लगातार कार्रवाई जारी है है।

अपील:-आमजन से अनुरोध है कि जिनके द्वारा विकासनगर,पटेलनगर,कोतवाली के उक्त गोदाम या दुकानों से कुट्टू का आटा क्रय या वितरित किया गया है कृपया वह सभी उक्त कुट्टू के आटे का सेवन न करें , व कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करे।
उक्त अपील दून पुलिस की तरफ से जनहित में जारी की गई है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed