मनीष खंडूरी ने थामा बीजेपी का दामन, पूरा खंडूरी परिवार फिर भाजपाई – HNM

0
मनीष खंडूरी ने थामा बीजेपी का दामन, पूरा खंडूरी परिवार

देहरादून: लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मनीष खंडूड़ी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। खंडूरी ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा कि वह किसी पद व निजी स्वार्थ के लिए भाजपा में नहीं आए हैं। बता दें कि, मनीष पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीसी खंडूड़ी के बेटे हैं।

मनीष खंडूड़ी की बहन ऋतु खंडूड़ी भूषण कोटद्वार से विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में मनीष, गढ़वाल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मालूम हो कि भाजपा एक रणनीति के तहत कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा रही है।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed