राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्मानित विरेंद्र दत्त सेमवाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग, छात्रों से किया महत्वपूर्ण आह्वान

0
VIRENDRA

देहरादून: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार ने अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में “विकसित भारत के लिए एनएसएस की भूमिका” पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्मानित विरेंद्र दत्त सेमवाल ने किया। उन्होंने छात्रों को विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उत्तराखंड में स्वदेशी तकनीकी के माध्यम से विभिन्न उत्पादों की जानकारी साझा की।

संकायाध्यक्ष डॉ सुनील पंवार ने एनएसएस छात्रों को तकनीकी का बेहतर उपयोग करते हुए विकसित भारत निर्माण के लिए सहयोग देने का आह्वान किया। डॉ सुयश भारद्वाज ने उन्नत भारत अभियान का जिक्र करते हुए एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहा। डॉ एमo एमo तिवारी ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को विकसित भारत के विभिन्न आयामों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं खेल प्रभारी डॉ० धर्मेंद्र बालियान ने खेल भावना का जिक्र करते हुए देश सेवा में एकजुट रहने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ मयंक पोखरियाल ने स्वयंसेवको को विकसित भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम विकसित भारत पर केंद्रित था, जिसमे प्रबुद्धजनों के व्याख्यान आयोजित किए गए। कुलपति प्रो० सोमदेव शतांशु एवं कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार ने सफल कार्यक्रम के लिए इकाई एवं संकाय को बधाई दी।

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा; ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में विकसित होगा धाम, दिखेंगे रामायण-महाभारत कालीन प्रतीक - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed