5 अगस्त 2025 को भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत 09 जिलों के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी – HNM

0
school-cloesd.jpg

  • 09 जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में संभावित आपदा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु प्रदेश के 09 जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed