उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में बीएसएफ के अधिकारियों के लिए ड्रोन एण्ड ड्रोन एप्लीकेशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित – HNM

0
IMG-20241210-WA0041-e1733839091525.jpg

देहरादून: उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार में बीएसएफ के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड ड्रोन एप्लीकेशनस विषय पर एक दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे  संस्थापित एवं आईटीडीए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर (DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे  दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों का परिचय विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया गया l

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग की समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी उपायों पर गहन जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे अपनी सैन्य रणनीतियों को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया।कार्यशाला मे इंस्पेक्टर एवं सीओ रैंक के 49 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया l कार्यशाला में DARC के एडमिन ऑफिसर आरएस मेहता, जनसम्पर्क अधिकारी, सुधाकर भट्ट, DARC के शुभम, दीपक, अभय, सत्यम एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे l

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed