योग को लेकर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने की सरकार से मांग, पाठ्यक्रम में शामिल हो योग – HNM.com

0
योग को लेकर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने की सरकार

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने योग को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की माँग को उठाया । भट्ट ने राज्यसभा में योग शिक्षा को केन्द्रीय पाठ्यक्रम में शामिल करने के संदर्भ में विशेष उल्लेख करते हुए अपने संबोधन में केंद्र सरकार से अपेक्षा की है कि भारत की इस धरोहर को युवा पीढ़ी के ह्रदय में लाने के लिए केन्द्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में भी प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक योग शिक्षा की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने के प्रयास हो, जिससे हम अपनी इस पुरातन शिक्षा से विश्व को भी लाभ पहुंचा सकें।

ये भी पढ़ें  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed