चम्पावत में वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, 03 की मौत, दो घायल – HNM

0
चम्पावत में वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, 03

चम्पावत: आज 05 फरवरी 2023 को पुलिस लाइन,चम्पावत द्वारा SDRF को सूचित किया गया अमोड़ी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट चम्पावत से SDRF टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

उक्त वाहन में 05 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि 02 व्यक्ति घायल अवस्था में थे।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 02 घायल व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत करते हुऐ स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्गो से होते हुऐ स्थानीय लोगो व जिला पुलिस की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तत्पश्चात एम्बुलेंस की सहायता से अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया व 03 मृतको के शवो को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वाहन चम्पावत से ग्राम खटोली की तरफ जा रहा था।

घायल व्यक्तियो के नाम

1. कुंदन सिंह उम्र – 50 पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी – पयनई चम्पावत।
2. स्वरुप सिंह पुत्र – 44 पुत्र पान सिंह, निवासी – टल्ली खटोली चम्पावत।

मृतक व्यक्तियों के नाम

1. राजेंद्र सिंह उम्र – 40 पुत्र कुंवर सिंह, निवासी – टल्ली खटोली चम्पावत।
2. शंकर सिंह उम्र – 55 पुत्र मान सिंह, निवासी – कांडा डोला चम्पावत।
3. जगत सिंह उम्र – 62 पुत्र माधव सिंह, निवासी लड़ा बोरा चम्पावत।

ये भी पढ़ें  हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान - HNM

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी
2. आरक्षी राम सिंह
3. आरक्षी राकेश चन्द
4. आरक्षी सुरेश मेहरा
5. आरक्षी किशोर मेहरा
6. पैरामीडिक्स जगदीश बसेड़ा
7. चालक अमर वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed