उत्तराखंड में यहाँ कार गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, पांच की मौत – HNM

0
उत्तराखंड में यहाँ कार गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल जिले से आ रही है। यहां बताया जा रहा है कि कोटाबाग मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी । हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची है। वहीं हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

हादसा नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी कोटाबाग़ से 40 किमी की दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है दिल्ली नंबर की गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी है। वाहन कैसे पलटा यह कहा नही जा सकता।बताया जा रहा है कि सड़क हादसा देर रात का हो सकता होता है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार को खाई में दोपहर बाद गिरा हुआ देखा। एसडीआरएफ और पुलिस के जवान शव को खाई से निकाला। कार में कौन लोग सवार थे, इसकी अभी जानकारी जुटाए जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed