जनपद चमोली में बादल फटने से दो मकान ध्वस्त, लापता व्यक्ति का शव किया बरामद – HNM

0
जनपद चमोली में बादल फटने से दो मकान ध्वस्त, लापता

चमोली: एसडीआरएफ ने बताया कि, सोमवार 14 अगस्त को चौकी गौचर द्वारा सूचना SDRF को सूचना मिली कि, पीपल कोटी में बादल फटने के कारण अत्यधिक मात्रा में मालवा आ गया है । SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी रोबिन सिंह के हमाराह तुरन्त घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

जगह जगह पर भूस्खलन के कारण बाधित मार्ग, मूसलाधार बारिश और अन्य चुनौतियों को परास्त कर SDRF रेसक्यू टीम बमुश्किल घटनास्थल तक पहुंची, जहां दो मकान मलबे में ध्वस्त हो गए थे और एक व्यक्ति लापता था।

SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त उक्त व्यक्ति की तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घटनास्थल व अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा उक्त लापता व्यक्ति का शव अगरथला नामक स्थान से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर किया गया।

मृतक का विवरण : जोत सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed