UKSSSC प्रकरण: SIT ने खंगाले रिकॉर्ड, अधिकारियों-कर्मचारियों से की पूछताछ – HNM

0
IMG-20250926-WA0044.jpg

देहरादून: UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु०अ०सँ० – 301/25 धारा 11(1)/11(2)/12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के लिये शासन द्वारा मां0 उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण प्रदेश निर्धारित किया गया है एसआईटी टीम द्वारा आज दिनांक- 26/09/2025 को UKSSSC के कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके रिकार्ड खंगाले गये, इस दौरान टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों से उक्त परीक्षा कें मानकों तथा सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं के समबन्ध में जानकारी कर दस्तावेज तलब किये गये। साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रही कम्पनी के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई, इसके अतिरिक्त अभियुक्त से जुडे दस्तावेजों व अन्य दस्तावेजों को जल्द से जल्द एसआईटी टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed