उत्तराखंड: IAS और PCS अधिकारियो के तबादले, जानिए किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी..

Pcs ias uttarakhand

IAS – PCS Transfer in Uttarakhand: उत्तराखंड शासन ने 02 आईएएस और 03 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस बाबत संयुक्त सचिव ने आदेश जारी किए हैं।

  • IAS विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि, सरकार ने करीब 02 महीने पहले पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे को हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में रखा था। उनकी जगह आशीष चौहान को पौड़ी जिले का नया डीएम बनाया गया। इस बदलाव को अंकिता भंडारी हत्याकांड और बस हादसे में प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा था।
  • IAS वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।
  • PCS वैभव गुप्ता को नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार बनाया है।
  • PCS किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी/CALA देहरादून बनाया गया।
  • PCS सोहन सिंह सैनी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें  राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित - HNM

You may have missed