अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना विभाग में किया गया योगाभ्यास – HNM

0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना विभाग में किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना विभाग में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अंकित ने सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के बाद संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने योग प्रशिक्षक अंकित का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

उन्होने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक संपूर्ण तरीका है। इसे अपनाकर हम एक स्वस्थ, सुखी और संतुलित जीवन जी सकते हैं। सभी से आग्रह है कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
इस अवसर पर उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, रंजीत बुधियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed