भाजपा सांसद की छवि खराब करने की फर्जी खबर वायरल, कोतवाली में शिकायत दर्ज – HNM

0
भाजपा सांसद की छवि खराब करने की फर्जी खबर वायरल,

देहरादून। भाजपा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ छवि खराब करने के उद्देश्य से फर्जी खबर वायरल करने आरोप लगाया है। इस संबंध में टिहरी प्रत्याशी के अतिरिक्त युवा मोर्चा एवं आई टी विभाग द्वारा भी एफआईआर दर्ज कराई गई है ।

टिहरी सांसद और लोकसभा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा समाचार पत्र के नाम का प्रयोग कर एक फर्जी कथन (अखबार कटिंग) तैयार कर शोसल मिडिया पर वायरल की जा रही है। इस तरह की कटिंग के द्वारा सांसद की छवि को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में संस्थान से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि अखबार में इस तरह की कोई खबर प्रकाशित नहीं हुई है। उन्होंने पत्र में उक्त विषय की गम्भीरता को देखते हुए षडयंत्र में सम्मिलित व्यक्ति या व्यक्तियों के विरूद्ध अति शीघ्र उचित कानुनी कार्यवाही करने की बात कही।

इस संबंध में भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजीत नेगी द्वारा भी एसएसपी से भाजपा उम्मीदवार एवं पार्टी के खिलाफ असामाजिक तत्त्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर झूठी भ्रांति फैलाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है । उन्होंने कहा, इस प्रकार की झूठी भ्रांति को फैलाकर व आपत्तिजनक टिप्पणी कर पार्टी की छवि को इन आसामाजिक तत्वों के द्वारा धूमिल किया जा रहा है जो आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये पार्टी हित में उचित नहीं है। इसके अतिरिक्त युवा मोर्चा देहरादून महानगर अध्यक्ष पारस गोयल के नेतृत्व में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed